लखनऊ, अगस्त 10 -- Lucknow News: आरा मशीन संचालक एवं व्यापार मंडल के महामंत्री जितेंद्र सिंह के साथ लाइसेंसी पिस्टल लूटकर फायरिंग करने के आरोपी अभिषेक राजपूत ने सोमवार दोपहर पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर किया। अभिषेक ने रविवार को पुलिस की छापेमारी में दरोगा को कुचलने का प्रयास भी किया था। रविवार दोपहर को काकोरी के हरदोईया लालनगर से नारायणपुर रोड पर पुलिस ने दो गाड़ियों से मलिहाबाद के नबीनगर निवासी मुख्य आरोपी अभिषेक राजपूत की सफारी गाड़ी की घेराबंदी कर ली थी। टीम में दो कार से चार दरोगा चार सिपाही शामिल थे। एक दरोगा को वर्दी में देख अभिषेक राजपूत ने बैक कर सफारी से दरोगा की कार में टक्कर मार दी और चौकी इंचार्ज के ऊपर गाड़ी चढ़ाते हुए कुचलने के प्रयास किया। गाड़ी में टक्कर मारने के बाद सफारी से भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर पैदल भाग रहे आरोप...