Lucknow News: आरपीएफ पर शराबियों का हमला, जवान का सिर फटा
लखनऊ, अगस्त 29 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। सिटी स्टेशन के पास रेलवे सुरक्षा बल की टीम पर नशे में धुत युवकों ने हमला कर दिया। रेलवे लाइन किनारे खंडहर में शराब पी रहे युवकों को आरपीएफ जवानों ने टोका तो वे बेकाबू हो गए। पहले जवानों से हाथापाई की और फिर फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। भीड़ ने आरपीएफ टीम पर पथराव शुरू कर दिया। पत्थर लगने से एक सिपाही के सिर में गंभीर चोट आई।चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए गठित आरपीएफ की कार्यदल टीम सिटी स्टेशन क्षेत्र में गश्त कर रही थी। टीम में सहायक उप निरीक्षक नित्यानंद के साथ सिपाही अभय शंकर, धीरेंद्र कुमार, गंगा सागर और नीरज कुमार शामिल थे। गुरुवार की रात 11 बजे के आसपास यह लोग जनता नगरी कॉलोनी और शिक्षा निदेशालय सर्वेंट कॉलोनी के बगल स्थित खंडहर के पास पहुंची तो वहां तीन युवक शराब पीते मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.