Lucknow News: आरक्षण का सबसे ज्यादा विरोध अखिलेश ने किया : डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल
लखनऊ, अगस्त 23 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने रविवार को कहा कि आज दलितों के आरक्षण की हिमायत करने वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ही मुख्यमंत्री रहते हुए दलितों का सबसे ज्यादा नुकसान किया था।डॉ. निर्मल ने कहा कि सपा सरकार में ही दलित वर्ग के अधिकारियों और कर्मचारियों को पदावनत किया गया। दलितों के लिए लागू प्रोमोशन में आरक्षण की व्यवस्था को समाप्त किया। सपा ने आरक्षण बिल को अपने सांसद से लोकसभा में फड़वाया। इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते नई राजस्व संहिता बनवाई, जिसमें भूमिहीन दलितों को प्राथमिकता के आधार जमीन का पट्टा मिलना बंद हो गया। यह भी पढ़ें- यूपी में चुनाव से पहले आरक्षण पर सियासत, छात्रों से मिले ब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.