लखनऊ, जुलाई 28 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की टीम ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित एएलएसए इंटरनेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता-2026 का खिताब जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। टीम में वरुण प्रताप सिंह, शिवेन गुप्ता, अनय प्रताप सिंह और वंदित शर्मा शामिल थे। प्रतियोगिता में शिवेन गुप्ता को बेस्ट स्पीकर ओवरऑल का सम्मान भी मिला।एशियन लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एएलएसए) के तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता एशिया की प्रतिष्ठित विधिक वकालत प्रतियोगिताओं में शामिल है। इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय अंतरराष्ट्रीय खेल कानून मध्यस्थता था। प्रतिभागी टीमों को काल्पनिक मामले पर लिखित स्मारक तैयार करने के साथ मौखिक बहस के विभिन्न चरणों में अपने कानूनी तर्क प्रस्तुत करने प...