लखनऊ, अक्टूबर 15 -- Lucknow News: सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों के लिए खरीदी गईं आयरन-फोलिक एसिड और उल्टी रोकने की दवाएं मानक पर खरी नहीं उतरी हैं। जांच में इस खुलासे के बाद उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाइज कारपोरेशन ने इनकी सप्लाई करने वाली दो फर्मों को तीन-तीन साल के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। कॉरपोरेशन द्वारा इन्हें काली सूची में डाले जाने के साथ ही भुगतान रोकने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।

जांच में दवाएं गुणवत्ता मानकों पर विफल विभागीय जानकारी के अनुसार कारपोरेशन ने राजस्थान की बायोजेनेटिक ड्रग्स प्राइवेट लिमिटेड और उत्तराखंड की मैक्सकेम फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड को इन दवाओं की सप्लाई के लिए तीन साल के लिए काली सूची में डाल दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बायोजेनेटिक ड्रग्स की आयरन-फोलिक एसिड टैबलेट के 10 बैच, जबक...