Lucknow News: आयकर की मेंथा कारोबारियों के ठिकानों पर छापे का दायरा बढ़ा
लखनऊ, अक्टूबर 28 -- Lucknow News: मेंथा कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर छापेमारी की जांच का दायरा बढ़ गया है। दूसरे दिन टीमों ने छह और स्थानों पर छापेमारी की है। कार्रवाई में तीन शहरों से करीब 17 टीमें लगाई गई हैं। बाराबंकी में फतेहपुर, मसौली, सूरतगंज में छापेमारी हुई है। करीब चार कारोबारी आयकर की इस कार्रवाई की जद में आए हैं। बाराबंकी के चार बड़े मेंथा व्यापाारियों के घर और दफ्तर सहित 10 ठिकानों पर एक दिन पहले छापेमारी शुरू हुई थी। कड़ियां जोड़ते हुए आयकर की टीमें 6 और स्थानों पर पहुंच गईं। टीमों ने देवा, फतेहपुर, सूरतगंज व मसौली में इन व्यापारियों के घर, दुकान व गोदाम पर छापेमारी की। आयकर सूत्रों के अनुसार रिर्टन और मौके पर मिले दस्तावेजों में अंतर मिल रहा है। ऐसे में कारोबारियों से पूछताछ की जा रही है। इन कारोबारियों में जैन समूह और गुप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.