Lucknow News: आबकारी सिपाही भर्ती की उत्तरकुंजी जारी
लखनऊ, नवम्बर 14 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आबकारी सिपाही के 722 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की मास्टर सेट उत्तरकुंजी जारी कर दी है। इसे आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर देखा जा सकता है।आयोग के परीक्षा नियंत्रक सुभाष चंद्र प्रजापति की ओर से शनिवार को जारी सूचना के मुताबिक अनंतिम उत्तरकुंजी 22 सितंबर को जारी करते हुए आपत्तियां मांगी गई थीं। आपत्तियों का निस्तारण करते हुए मास्टर सेट उत्तरकुंजी जारी कर दी गई है। इसे आयोग की वेबसाइट पर विस्तार से देखा जा सकता है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती की संशोधित उत्तरकुंजी जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.