Lucknow News: आफत की बारिश: लखनऊ में थमे ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऑर्डर, 07 बजे ही बंद हुए बाजार
लखनऊ, सितम्बर 25 -- Lucknow News: राजधानी में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज बारिश का सबसे बड़ा असर ऑनलाइन फूड डिलीवरी सेवाओं और स्थानीय बाजारों पर देखने को मिला, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण स्विगी और जोमैटो फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म की सेवाएं प्रभावित रहीं। ऐप्स पर निरंतर 'सर्विस अनअवेलेबल' और 'हाई डिमांड' जैसे मैसेज दिखाई देते रहे। इससे देर रात खाना या जरूरी सामान ऑनलाइन ऑर्डर करने वाले लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। कई इलाकों में घंटों तक ऑर्डर बुक ही नहीं हो सके। वहीं सुबह से शाम तक लगातार होती बारिश की वजह से शहर की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: बारिश से राजधानी के कई इलाके बने टापू , जलभराव में फंसे लोग आलमबाग, अमीनाबाद और गोमती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.