Lucknow News: आधुनिक कृत्रिम कान में निकालकर साफ करने की सुविधा
लखनऊ, अक्टूबर 11 -- Lucknow News: डेंटल इम्पलांटोलॉजिस्ट डॉ. विक्रम अहूजा ने 18 वर्षीय रिया को आधुनिक तकनीक का कृत्रिम कान लगाया है। इसकी खासियत यह है कि इसे जरूरत पड़ने पर निकालकर साफ किया जा सकता है। यह कान सामान्य कृत्रिम कानों की तरह चलते व खेलते समय गिरेगा नहीं। इससे त्वचा की सफाई करने के साथ संक्रमण का जोखिम कम होगा। गोमतीनगर स्थित कॉस्मिक डेंटल क्लीनिक के डॉ. विक्रम आहूजा ने बताया कि रिया के परिजन कई डॉक्टरों से संपर्क करने के बाद उनके पास आए। डॉ.आहूजा ने सिप्स अस्पताल के प्लास्टिक सर्जन डॉ. रितेश पुनवार की मदद से सर्जरी कर कान की हड्डी में तीन इम्प्लांट लगाए। करीब तीन महीने बाद डिजिटल तकनीक से कान की सटीक नाप लेकर टाइटेनियम का आधार फ्रेम बनाया। फिर कृत्रिम कान बनाया। डॉ.आहूजा के मुताबिक सामान्य सिलिकॉन के कृत्रिम कानों की तुलना मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.