लखनऊ, अगस्त 20 -- Lucknow News: लखनऊ, विधि संवाददाता

निर्णय के प्रति कड़ा रुख हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आदेश के बावजूद मुआवजे की रकम जमा नहीं किए जाने पर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने एलडीए के सचिव को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है। न्यायालय ने उन्हें शुक्रवार को हाजिर होकर यह बताने का निर्देश दिया है कि आदेश का अनुपालन अब तक क्यों नहीं किया गया। न्यायालय ने यह भी पूछा है कि आदेश की जानबूझकर और स्पष्ट अवहेलना के लिए उनके खिलाफ कार्यवाही क्यों न शुरू की जाए।

पूर्व आदेश का पालन यह आदेश न्यायमूर्ति राजन राय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने भानु प्रताप सिंह व एक अन्य की याचिका पर पारित किया है। न्यायालय ने कहा कि 29 मई को आदेश दिया गया था कि मामले में संबंधित मुआवजे की रकम एक माह के भीतर हाईकोर्ट में जमा कराई जाए। इसके बावजूद तय अवधि में...