Lucknow News: आत्मनिर्भर नारी घर-बाहर की जिम्मेदारियों में संतुलन बनाते हुए आगे बढ़ती है - राधा दीदी
लखनऊ, जुलाई 30 -- Lucknow News: ब्रह्माकुमारीज के सुल्तानपुर रोड स्थित गुलजार उपवन राजयोग प्रशिक्षण केंद्र में गुरुवार को महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाएं शामिल हुई और स्वरोजगार, कौशल विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। इस अवसर पर अपने संदेश में राजयोगिनी राधा दीदी ने कहा कि आत्मनिर्भरता तब संपूर्ण बनती है जब नारी घर और बाहर दोनों जिम्मेदारियों में संतुलन स्थापित करते हुए आगे बढ़ती है। केवल रोजगारपरक और कौशल आधारित प्रशिक्षण पर्याप्त नहीं है, बल्कि मन को सकारात्मक और शक्तिशाली बनाने का प्रशिक्षण भी उतना ही आवश्यक है। कार्यक्रम में कौशल विकास संस्थान द्वारा प्रशिक्षित 20 महिलाओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: महिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.