लखनऊ, अक्टूबर 18 -- Lucknow News: हत्या के मामले में जिला जेल में बंद आजीवन कारावास के बंदी बसंत कुमार गुप्ता (57) रविवार दिन में शौचालय में गश खाकर गिर पड़ा। जेल प्रशासन ने बंदी को सीपीआर देकर तुरंत बलरामपुर अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बंदी के परिजनों को सूचना देने के साथ ही पुलिस की मदद से शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी ने बताया कि बसंत गुप्ता अंबेडकरनगर के अकबरपुर स्थित खटियाना का निवासी था। बसंत को हसनगंज पुलिस ने अगस्त 2022 में पत्नी की हत्या के मामले में जेल भेजा था। कोर्ट ने जुलाई 2025 में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। शनिवार देर रात तबीयत बिगड़ने पर उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार दोपहर शौचालय में चक्कर आने से बसंत गिर पड़ा। उसकी हालत गंभीर होने पर करीब त...