Lucknow News: आजम के करीबी अनवर से नहीं हो सकी पूछताछ
लखनऊ, अक्टूबर 23 -- Lucknow News: लखनऊ। जौहर ट्रस्ट को चंदे के मामले में पूर्व मंत्री आजम खान के करीबी अनवर से शुक्रवार को पूछताछ नहीं हो सकी। किन्हीं कारणों से वह प्रवर्तन निदेशालय नहीं पहुंचे। ईडी ने अनवर को समन जारी कर शुक्रवार को दोबारा तलब किया था। इसके पहले एक बार पूछताछ हो चुकी है। ईडी सूत्रों के मुताबिक अनवर की फर्म ने जौहर ट्रस्ट को हैसियत से ज्यादा चंदा दिया था। इसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रहा है। इसके पहले अनवर से उनकी फर्म, चंदे की स्थिति तथा फर्म की बैलेंस शीट पर पूछताछ कर चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.