लखनऊ, सितम्बर 27 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल और मुजफ्फरनगर के जिला सेवायोजन अधिकारी पारूल सिंघल के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।केके श्रीवास्तव, डा. हरिश्चंद्र सिंह और राधेश्याम सिंह द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा है कि मुजफ्फरनगर में 26 सितंबर को कपिल देव अग्रवाल ने वृह्द रोजगार मेला-2026 का उद्घाटन कर आचार संहिता का खुला उल्लंघन किया है। इसमें 40 कंपनियों ने भाग लिया, 1330 युवाओं ने पंजीकरण कराया, साक्षात्कार के बाद 823 अभ्यार्थी का चयन किया गया। विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा 22 सितंबर को होने के साथ ही कानपुर नग...