लखनऊ, जुलाई 19 -- Lucknow News: दिगम्बर जैन परम्परा के आचार्य सुबल सागर जी महाराज का अपने शिष्यों सहित आठ संतों का भव्य मंगल प्रवेश रविवार प्रातः इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में बड़ी धूमधाम से हुआ। प्रवेश के समय रिमझिम फुहार और सुगंधित वातावरण ने माहौल को और पावन बना दिया। श्रद्धालुओं ने इसे गुरुदेव के स्वागत में इंद्रदेव की कृपा बताया। आचार्य श्री का यह मंगल पदार्पण लखनऊ शहर में तीन चातुर्मास के निमित्त हुआ है। जैन समाज के महामंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि गुरुदेव के सानिध्य में 21 जुलाई से जैन मंदिर में आठ दिवसीय श्री 1008 सिद्ध चक्र महामंडल विधान का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Barabanki News: धूमधाम से निकली सुबोध सागर की भव्य मंगल प्रवेश शोभायात्रा श्री जिनशासन प्रभावना चातुर्मास समिति के अध्यक्ष संजीव जैन ने कहा कि चातुर्मास कल...