Lucknow News: आगरा शिक्षक सीट के तीन बूथों पर पुनर्मतदान में 57.16 प्रतिशत वोटिंग
लखनऊ, अक्टूबर 26 -- Lucknow News: आगरा में विधान परिषद की खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन बूथों पर सोमवार को पुनर्मतदान कराया गया। गड़बड़ियों की शिकायतों पर चुनाव आयोग ने यहां इन बूथों पर दोबारा वोटिंग कराई। तीनों बूथों पर कुल 57.16 प्रतिशत वोटिंग हुई।मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा के मुताबिक, तहसील कैंपस खेरागढ़ में बूथ संख्या 20 पर 51.60 प्रतिशत, क्षेत्र पंचायत कार्यालय सैंया में बूथ संख्या 21 पर 58.23 प्रतिशत, क्षेत्र पंचायत कार्यालय फतेहाबाद में बूथ संख्या 20 पर 58.65 प्रतिशत मतदान हुआ। ऐसे में इन तीनों बूथों पर कुल मिलाकर 57.16 प्रतिशत मतदान हुआ है। सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने 23 अक्तूबर को मतदान के दौरान गड़बड़ी का आरोप लगाया था। यह भी पढ़ें- बीजेपी MLC की शिकायत पर EC का ऐक्शन, गोरखपुर-फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र के ऑर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.