Lucknow News: आउटसोर्स बस कंडक्टरों ने संविदा पर भर्ती की मांग की
लखनऊ, अगस्त 3 -- Lucknow News: प्रदेश भर में परिवहन निगम में तैनात आउटसोर्स बस कंडक्टरों ने सोमवार को मुख्यालय का घेराव करते हुए संविदा पर भर्ती की मांग की। इस दौरान आउटसोर्स परिचालकों ने एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए मुख्यालय में घुसने की कोशिश की। मौके पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने गेट बंद करके पुलिस बुलवाकर प्रदर्शनकरियों को हटवाया। प्रदर्शनकारी सीएम आवास कूच करने जा रहे थे, इस बीच परिवर्तन चौराहे पर उन्हें रोककर प्रदर्शन को खत्म कराया गया। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान पांच प्रमुख मांगें रखी। निगम प्रबंधन ने शासन से मंजूरी मिलने पर भर्ती करने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.