लखनऊ, सितम्बर 4 -- Lucknow News: आउटसोर्सिंग कर्मियों के लिए सेवा निगम बनाकर उनका मानदेय दोगुना किए जाने व सुरक्षा कवच दिए जाने के राज्य सरकार के फैसले पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर नसीहत दी कि इसकी बजाए लोगों को सीधे सरकारी नौकरी देना ज्यादा बेहतर होगा। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने पोस्ट में लिखा कि उप्र सरकार की ओर से आउटसोर्स कर्मचारियों का दोगुना तक मानदेय बढ़ाने तथा 20 लाख लोगों को सुरक्षा कवर आदि यूपी आउटसोर्स सेवा निगम की स्थापना के माध्यम से देने के फैसले से कहीं बेहतर होगा कि लोगों को सीधे तौर पर सरकारी नौकरी दी जाए। यह भी पढ़ें- GDP के 7.8% ग्रोथ के दावे पर मायावती का तंज, बोलीं- कहीं ये जुगाड़ के आंकड़े तो नहीं जिससे अफसरशाही की मनमानी, भ्रष्टाचार व शोषण आदि के जंजाल से कर्मी ...