लखनऊ, जुलाई 26 -- Lucknow News: विकासनगर सेक्टर छह में रविवार सुबह आईटी फर्म संचालक सौरभ के मकान में पहले तल बने स्टोर रूम में शार्ट सर्किट आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर इंदिरानगर फायर स्टेशन से पहुंचे दमकल कर्मियों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना के समय सौरभ, उनकी पत्नी वर्षा और बेटा केशव घर में था। सभी लोग भूतल पर थे। इस बीच पहले तल स्टोर रूम से धुआं और आग की लपटें निकलती देख नौकर सचिन ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सौरभ, वर्षा और परिवारीजन आनन फानन घर से बाहर निकले। पड़ोसियों की मदद से पानी फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। दमकल को सूचना दी। इंदिरानगर फायर स्टेशन से दमकल कर्मी पहुंचे। दमकल कर्मी दो फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंचे। विकासनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों न...