Lucknow News: आईएम रोड किनारे दुकानों में भीषण आग, 5-6 दुकानें जलकर खाक
लखनऊ, जुलाई 16 -- Lucknow News: सुनील तिवारी, संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मड़ियांव इलाके के मुक्तकीपुर स्थित आईआईएम रोड पर बुधवार देर रात करीब 1 बजे सड़क किनारे बनी दुकानों में भीषण आग लग गई। आग लगते ही लपटें ऊंची उठने लगीं और देखते ही देखते 5-6 दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। आग की सूचना पर मड़ियांव पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की आठ गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बुधवार देर रात आईआईएम रोड किनारे बनी दुकानों से अचानक लपटें निकलती देखकर राहगीरों और आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही मड़ियांव पुलिस और अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। तब तक आग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.