Lucknow News: आईआईएम रोड किनारे 5-6 दुकानों में लगी आग, तेज धमाकों के साथ एसी के कंप्रेशर फटे
लखनऊ, जुलाई 16 -- Lucknow News: मड़ियांव के मुक्तकीपुर स्थित आईआईएम रोड पर बुधवार देर रात करीब 1 बजे सड़क किनारे बनी दुकानों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते लपटें ऊंची उठीं और 5-6 दुकानें चपेट में आ गईं। आग लगने से एसी और फ्रिज के कंप्रेशर एक के बाद एक फटने लगे। तेज धमाकों से इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की 8 गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। बुधवार देर रात राहगीरों ने दुकानों से धुआं और लपटें निकलते देखा तो पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर मड़ियांव पुलिस के साथ फायर की दो गाड़ियां पहुंचीं। तब तक आग न्यू भारत दूध डेयरी, फर्नीचर, चाय, नदीम जनरल स्टोर, वेल्डिंग, किराना और एसी रिपेयरिंग की दुकान तक फैल चुकी थी। स्थिति गंभीर देख ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.