लखनऊ, अगस्त 3 -- Lucknow News: लखनऊ। विधानसभा में अनुसेवक बगियामऊ के बबलू यादव ने आंख में नुकीला हथियार घोंपकर लूट किए जाने का आरोप लगाया है। बबलू के मुताबिक नौ माह बाद वारदात की रिपोर्ट सुशांत गोल्फ सिटी थाने में कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई है। बगियामऊ के बबलू यादव ने बताया कि 21 नवंबर 2025 की शाम को वह घरेलू सामान लेने निकले थे। आरोप है कि रास्ते में बगियामऊ का ही कल्लू यादव उर्फ अंकुर कुछ साथियों के साथ मिला। उसने शराब पीने के लिए रुपए मांगे। विरोध पर आरोपी उसे सड़क किनारे एक पेड़ की आड़ में ले गए, जहां बेरहमी से पीटा। हमलावरों ने बबलू की आंख में धारदार नुकीले हथियार से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में उसकी जेब में रखे करीब साढ़े 18 हजार रुपए लूट लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...