Lucknow News: अस्पताल संचालक से रंगदारी मांगने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार
लखनऊ, अक्टूबर 9 -- Lucknow News: लाजपत नगर स्थित क्राउन हॉस्पिटल के संचालक लवलेश त्रिवेदी को हत्या की धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले गैंगस्टर सलाउद्दीन को चौक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लवलेश के खिलाफ हत्या, रंगदारी, लूट, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर समेत 25 मुकदमे विभिन्न जनपदों में दर्ज हैं। इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय के मुताबिक इस मामले में अस्पताल संचालक लवलेश त्रिवेदी ने पांच अक्तूबर को मुकदमा दर्ज कराया ता। उन्होंने आरोप लगाया था कि अलग-अलग नंबरों से उनसे लगातार रंगदारी मांगी जा रही है। रंगदारी के विरोध पर हत्या की धमकी दी जा रही है। मुकदमा दर्ज कर तीन टीमें जांच के लिए गठित की गई। नंबरों की सीडीआई निकाली गई। फिर लोकेशन के आधार पर संदिग्ध सलाउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया। सलाउद्दीन मूल रूप से रायबरेली जनपद के बछरावां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.