लखनऊ, अक्टूबर 19 -- Lucknow News: एसटीएफ ने रविवार को पॉलीटेक्निक चौराहे वेब मॉल के पास से असलहा तस्कर को धर दबोचा। उसके पास से एक बैग में तीन पिस्टल बरामद की है। वह मध्यप्रदेश के इंदौर, बिहार के मुंगेर और अलीगढ़ से पिस्टल लाकर सुलतानपुर, प्रतापगढ़ और लखनऊ के पड़ोसी जनपदों में सप्लाई करता था। तस्कर के पास से तीन पिस्टल .32 बोर की और एक बैग बरामद किया गया है। एसटीएफ के डिप्टी एसपी धर्मेश कुमार शाही के मुताबिक गिरफ्तार तस्कर प्रतापगढ़ जनपद के भवानीगंज कोटा इलाके के दुर्गाराम का पुरवा का रहने वाला दुर्गेश पांडेय उर्फ विशु है। बीते कई महीनों से एक गैंग असलहा तस्करी के में सक्रिय था। इस इनपुट पर इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह, दरोगा अतुल चतुर्वेदी की टीम को लगाया गया था। रविवार को वेव मॉल के पास से एसटीएफ की टीम ने असलहा तस्कर दुर्गेश पांडेय को धर ...