लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: अवैध रूप से संचालित यात्री वाहनों के खिलाफ कमता बस अड्डा पर रोडवेज के चालकों और परिचालकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान बस स्टेशन पर बसों का संचालन बाधित रहा, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (परिवहन निगम) के परेशान चालक-परिचालकों ने अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका आरोप है कि बस स्टेशन के मुख्य द्वार के सामने किए गए डायवर्जन के कारण परिवहन निगम की बसें यात्रियों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। जिन स्थानों पर रोडवेज बसों को यात्रियों को लेने के लिए पहुंचना चाहिए, वहां निजी बसें और आर्टिगा जैसी गाड़ियां पहुंच रही हैं। इस स्थिति से परिवहन निगम की आय प्रभावित होने के साथ चालक-परिचालकों की आय पर भी असर पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि...