Lucknow News: अवैध कब्जे की शिकायत पर 31 लोगों को एसीपी ने भेजा नोटिस मचा हड़कंप
लखनऊ, जुलाई 2 -- Lucknow News: मोहनलालगंज के सिसेंडी में एक व्यक्ति की जमीन पर 31 लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पूरे मामले की जांच एसीपी मोहनलालगंज ने शुरु की है। एसीपी ने कब्जा करने वाले 31 लोगों का पक्ष जानने के लिए नोटिस भेजा है। एसीपी की नोटिस के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है। मोहनलालगंज के सिसेंडी एक युवक ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई की उसके पिता के नाम सिसेंडी में जमीन दर्ज थी। जिस पर लगभग 31 लोगों ने अपना मकान बनाकर कब्जा कर लिया है। शिकायत मिलने के बाद एसीपी मोहनलालगंज आरके सिंह ने उन 31 लोगों को नोटिस जारी करते हुए लिखा है कि दो दिवस के अंदर कब्जा किए गये जमीन से सम्बंधित कागजात व अन्य साक्ष्य दफ्तर में उपलब्ध करायें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.