लखनऊ, जुलाई 12 -- Lucknow News: काकोरी इलाके में खेत पर अवैध कब्जे का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर काकोरी पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 7 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे गांव निवासी आरोपी मुन्ना अपनी मां के साथ ट्रैक्टर लेकर उसके खेत पर पहुंचा। दोनों ने बिना अनुमति खेत जोतना शुरू कर दिया। जब पीड़िता और परिवार की दूसरी महिला ने विरोध किया, तो आरोपी भड़क गए। आरोप है कि मुन्ना ने महिला के बाल पकड़कर घसीटा। यह भी पढ़ें- Balrampur News: बच्चों के विवाद में महिला की पिटाई, आरोपी पर मुकदमा दर्ज विरोध करने पर गलत नीयत से हाथ पकड़ा, अभद्र हरकतें कीं और गाली-गलौज की। बीच-बचाव करने आई दूसरी महि...