लखनऊ, अक्टूबर 7 -- Lucknow News: विश्व नदी दिवस पर कूडियाघाट में हुई महाआरती नदी संरक्षण के कर्मयोगी सम्मानित लखनऊ, संवाददाता। विश्व नदी दिवस पर कुड़ियाघाट में मां गोमती की महाआरती हुई। गोमती दर्शन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर से पहुंचे सैकड़ों गोमती सेवकों, संतों, पर्यावरणविदों और समाजसेवियों ने नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने का संकल्प लिया। सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने नदी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि के उद्बोधन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी वाराणसी में मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम के कारण नहीं पहुंच सके। उन्होंने फोन पर संबोधित करते हुए कहा कि गोमती प्रदेश की सभ्यता, संस्कृति और जनजीवन से जुड़ी जीवनरेखा है। इसके संरक्षण की जिम्मेदारी सरकार के साथ समाज की भी है। अध्यक...