लखनऊ, अक्टूबर 27 -- Lucknow News: कानपुर रोड स्थित अवध चौराहे के नीचे बन रहे अंडरपास की दोनों टनल में बॉक्स लगाने का काम पूरा हो गया है। अब सेतु निगम टनल की फिनिशिंग और सर्विस रोड का काम शुरू करेगा। निर्माण की मौजूदा रफ्तार बनी रही तो जनवरी-फरवरी 2027 तक अंडरपास तैयार हो जाएगा और वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। परियोजना की कुल लंबाई 887.36 मीटर है। इसमें टनल के साथ दोनों तरफ वाहन उतरने और चढ़ने के लिए एप्रोच रोड बनाई जा रही हैं। टनल की लंबाई करीब 350 मीटर है। इसके बॉक्स की ऊंचाई 5.5 मीटर और प्रत्येक लेन की चौड़ाई छह मीटर होगी। पारा की तरफ से एप्रोच रोड 282 और वीआईपी रोड की तरफ से 255 मीटर लंबी होगी। यह करीब 152.4 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। निर्माण के दौरान यातायात डायवर्जन से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेतु निगम का ...