लखनऊ, अगस्त 11 -- Lucknow News: दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य, अभी 70% काम ही हुआ मार्च 2027 में अंडरपास से यातायात शुरू होने की उम्मीद लखनऊ, संवाददाता।

अंडरपास की प्रगति कानपुर रोड स्थित अवध चौराहा नहर अंडरपास के लिए अभी और इंतजार करना होगा। हालांकि इसके पूरा होने का लक्ष्य दिसंबर 2026 निर्धारित था, लेकिन अब तक 70% ही काम हो सका है। संभावना है कि मार्च 2027 तक इसे पूरा कर लिया जाएगा।

निर्माण की लागत पारा की तरफ से वीआईपी रोड तक 887.36 मीटर लंबा अंडरपास बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य 15 दिसंबर 2024 में शुरू किया गया। अंडरपास के दोनों ओर पाइलिंग का काम पूरा कर लिया गया है। अंडरपास के 100 मीटर लंबे टनल में चार में से तीन बॉक्स लगाए जा चुके हैं। अंतिम बॉक्स 350 मीटर लगाने के लिए बॉक्स गर्डर का काम किया जा रहा है। अंडरपास के आरसीसी क्रैश बै...