Lucknow News: अलीगंज अग्निकांड: एकतरफा सीलिंग से आजीविका पर संकट, उत्पीड़न न रुका तो करेंगे आंदोलन
लखनऊ, जुलाई 4 -- Lucknow News: अलीगंज अग्निकांड के बाद एलडीए और आवास विकास द्वारा सीलिंग की कार्रवाई पर व्यापारियों ने नाराजगी व्यक्त की है। शनिवार को लखनऊ व्यापार मंडल की ट्रांसगोमती इकाई ने इंदिरानगर में बैठक की। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि अलीगंज अग्निकांड जैसी घटनाओं को आधार बनाकर प्रशासन बिना पर्याप्त संवाद और उचित अवसर दिए सीधे सीलिंग जैसी कठोर कार्रवाई कर रहा है, जिससे व्यापारियों में भय का माहौल है। किसी भी अनियमितता का समाधान संवाद से होना चाहिए। व्यापारी नेता अमिताभ श्रीवास्तव और नितिन जैन ने कहा कि व्यापारी हमेशा कानून और सुरक्षा मानकों का सम्मान करता है, लेकिन इस एकतरफा कार्रवाई से हजारों परिवारों की आजीविका संकट में आ गई है। यह भी पढ़ें- कोचिंग सेंटरों के खिलाफ सीलिंग कार्रवाई रोकने की मांग व्यापारी ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.