Lucknow News: अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर
लखनऊ, अक्टूबर 11 -- Lucknow News: डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को उद्यान भवन हजरतगंज में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों तथा छात्रों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मंच के राष्ट्रीय संरक्षक राम बहादुर ने बुद्ध वंदना कराई और संगठन की एकता, अनुशासन, समर्पण और वैचारिक मजबूती पर जोर दिया। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवन नाथ पासवान ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच को प्रदेश के प्रत्येक जनपद, तहसील, ब्लॉक और गांव स्तर तक मजबूत बनाया जाएगा, ताकि संगठन की आवाज समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। बैठक में आगामी चुनावों के मद्देनजर निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.