लखनऊ, सितम्बर 1 -- Lucknow News: लेसा व विजिलेंस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को अमौसी, चौक में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 21 घरों में सीधे मीटर बाईपास और कटियामारी कर बिजली चोरी करते हुए उपभोक्ता धरे गए, जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। विभाग ने हंसखेड़ा निवासी मेहरून निशा, प्रियंका निषाद और संतोष सिंह सहित 06 उपभोक्ताओं के यहां सीधे मीटर बाईपास कर बिजली चोरी पकड़ी गई। गोमती नगर के सेक्टर-4 और ग्वारी गांव में 24 परिसरों की चेकिंग के दौरान ग्वारी गांव के सचिन साहू और शारदा अपार्टमेंट के मिथुन सिंह के परिसरों में अवैध बिजली उपभोग पकड़ा गया। इसी प्रकार चौक क्षेत्र के 06 परिसरों में कटियामारी और मीटर हेरफेर का खुलासा हुआ, जिनमें साबिया, आलिम हुसैन, खुशनुम माहिर, मो. फारूक, शीबा और बानो शामिल हैं। वहीं अपट्रॉन क्षेत्र में चलाए गए अभियान के ...