लखनऊ, अगस्त 18 -- Lucknow News: कोठी, बाराबंकी, संवाददाता। बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र के नूरापुर गांव में मंगलवार सुबह अमृत सरोवर में डूबने से एक 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। वहीं, दूसरी आठ वर्षीय बालिका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बालिकाएं अपने जानवरों को चराने गई थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है कोठी थाना क्षेत्र के नूरापुर गांव निवासी परवीन की पुत्री संजना (12) और अवधराम की पुत्री निधि (8) मंगलवार सुबह अपने जानवरों को खेत की ओर चराने गई थीं। गांव के बाहर स्थित अमृत सरोवर में उनकी एक भैंस गहरे पानी में चली गई। भैंस को पानी से बाहर निकालने के लिए संजना तालाब में उतर गई। लेकिन इसी दौरान वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगी। संजना को डूबता देख निधि भी उसे बचाने के प्रयास में तालाब में उतर गई। मगर ...