Lucknow News: अमीनाबाद के दवा व्यापारियों ने बांधी काली पट्टी
लखनऊ, अक्टूबर 25 -- Lucknow News: अमीनाबाद के दवा व्यापारियों ने सोमवार को ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि नकली और नशीली दवाओं के मामलों में केवल फुटकर दुकानदारों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि दवाओं की पूरी सप्लाई चेन की जांच नहीं हो रही है। दवा कारोबारी मयंक रस्तोगी ने कहा कि दवा कहां बनी? किस कंपनी ने बनाई? निर्माता से वितरक व सप्लायर के जरिये दुकान तक कैसे पहुंची? इसकी भी जांच होनी चाहिए। केवल दुकानदारों पर कार्रवाई से असली दोषियों के बच निकलने की आशंका है। उन्होंने हाल में 41 लाख रुपये की कथित नकली दवाओं की बरामदगी का पूरा विवरण सार्वजनिक करने की मांग की। व्यापारियों के मुताबिक, दवाओं के नाम, कंपनी, बैच और प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट की जानकारी दी जानी चाहिए। बिना आरोप साबित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.