लखनऊ, अक्टूबर 11 -- Lucknow News: सिविल कोर्ट के पास सड़क और फुटपाथ पर बने वकीलों के 211 चैंबरों पर अब 18 अक्तूबर को बुलडोजर चलाने की तैयारी है। रविवार को नगर निगम की टीम पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस बल नहीं मिलने से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई टालनी पड़ी। टीम दोपहर से शाम तक पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों और फोर्स का इंतजार करती रही। पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध नहीं होने के कारण अभियान शुरू नहीं हो सका। नगर निगम का दस्ता स्वास्थ्य भवन के पास जेसीबी मशीनों, ट्रकों और कर्मचारियों के साथ पहुंचा था। अधिकारियों को उम्मीद थी कि पुलिस बल मिलने के बाद चैंबर हटाने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। इसके लिए मौके पर जरूरी संसाधन भी जुटा लिए गए थे। हालांकि, देर शाम तक पुलिस बल उपलब्ध नहीं हो सका। इसके बाद कार्रवाई को आगे के लिए टाल दिया गया। अब अगले...