Lucknow News: अब डॉ. अभिनव ने कैंसर संस्थान को दिया झटका
लखनऊ, जुलाई 27 -- Lucknow News: अब चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान को मानसिक रोग विभाग के अध्यक्ष ने झटका दिया है। विभागाध्यक्ष डॉ. अभिनव तिवारी ने एक महीने के नोटिस के साथ अपना इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद संस्थान में मनोरोग विभाग बंद हो जाएगा। कैंसर संस्थान में करीब 300 बेड पर मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। 24 घंटे इमरजेंसी संचालित की जा रही है। प्रतिदिन ओपीडी में 400 से अधिक नए-पुराने मरीज आ रहे हैं। इन मरीजों के इलाज व देखभाल का जिम्मा संस्थान के 33 नियमित, एक प्रतिनियुक्त पर तैनात डॉक्टरों पर हैं। साथ ही आठ डॉक्टर चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय की तरफ से बांड के तहत तैनात किए गए हैं। 70 से ज्यादा नर्स, पैरामेडिकल व अन्य श्रेणी के कर्मचारी नौकरी छोड़कर जा चुके हैं। यह भी पढ़ें- मेस घोटाले के बाद डॉक्टरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.