Lucknow News: अपार्टमेंट का एक पिलर टूटा, तीन खंभों पर लटकी छह मंजिला इमारत से 24 परिवार सुरक्षित निकाले
लखनऊ, सितम्बर 28 -- Lucknow News: सिटी स्टेशन रोड बारूदखाना में करीब 15 साल पहले नियमों को ताख पर रखकर नौ इंच पतले खंभे पर ताने गए छह मंजिला एसए अपार्टमेंट का एक जर्जर पिलर सोमवार सुबह टूट गया। पूरी इमारत तीन पिलर पर लटक गई। अपार्टमेंट में रह रहे परिवारों को पहले तो लोगों को लगा की भूकंप पा झटका है। कुछ मिनटों में पता चला कि पिलर टूट गया और बिल्डिंग लटकी है तो 24 फ्लैटों में रह रहे परिवारों में चीख-पुकार मच गई। जो जैसे था वह परिवार को लेकर भागने लगा। वजीरगंज समेत कई थानों का पुलिस बल पहुंचा। ढाढंस बंधाते हुए सभी परिवारों को सुरक्षित निकाला गया। जिलाधिकारी विशाख जी, संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार, एलडीए, नगर निगम, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, दमकल की टीमें और अफसर पहुंचे। पड़ोस स्थित तीन अन्य अपार्टमेंट के फ्लैटों में रहने वाले लोगों समेत 100 मकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.