Lucknow News: अनियमितता पर गोधना प्रशासक को हटया गया, एडीओ पंचायत को मिली जिम्मेदारी
लखनऊ, अक्टूबर 22 -- Lucknow News: बीकेटी ब्लॉक की गोधना ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में अनियमितता मिलने पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में खेल मैदान, ओपन जिम और नाली निर्माण समेत अन्य कार्यों में बड़ी कमियां पाई गई हैं। इसके बाद जिलाधिकारी विशाख जी ने ग्राम पंचायत की प्रशासक और निवर्तमान प्रधान मंजू सिंह को पद से हटा दिया। उनकी जगह सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) विवेक शुक्ला को प्रशासक नियुक्त किया है। उन्होंने यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। अवधेश प्रताप सिंह की शिकायत पर ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की जांच शुरू हुई थी। पहले जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने प्रारंभिक जांच की। इसमें कमियां मिलने के बाद उप निदेशक कृषि ने अंतिम जांच की। उनकी जांच रिपोर्ट बीते 27 अप्रैल को जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.