लखनऊ, अगस्त 17 -- Lucknow News: चौक में रविवार रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर 100 मीटर तक घिसटती चली गई। बाइक चला रहे युवक बाबा हजारा बाग निवासी सुहैल (24) की केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी महिला मित्र जख्मी हो गई। पीछे आ रहे दोस्तों ने हादसा देख पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, युवक दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए महिला मित्र के साथ बाइक से गया था। बाबा हजारा बाग निवासी सुहैल (24) ऑटो चालक था। बहनोई मो. फरीद के मुताबिक सुहैल रविवार रात गोलागंज इलाके की रहने वाली महिला मित्र नईमा के साथ बाइक से दोस्त के जन्मदिन पार्टी में शामिल होने निकला था।

दुर्घटना का वर्णन देर रात घर लौटते समय दरिया वाली मस्जिद के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के मुताबिक सुह...