Lucknow News: अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, दो घंटे तक चालक फंसा रहा
लखनऊ, अक्टूबर 16 -- Lucknow News: कानपुर रोड खुर्दही बाजार में तेज रफ्तार ट्रक डंपर से भिड़ंत बचाने के चक्कर में शुक्रवार तड़के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकान में घुस गया। हादसे में दुकान क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रक की स्टेयरिंग में चालक बुरी तरह से फंस गया। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक की बॉडी काटकर फंसे हुए चालक को सुरक्षित निकाला। चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक ट्रक चालक गंगागंज निवासी रोहित कानपुर से बाराबंकी जा रहा था। खुर्दही बाजार में आगे चल रहे डंपर से भिड़ंत बचाने के चक्कर में चालक ने बायीं ओर स्टेयरिंग काट दी। ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसा। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.