Lucknow News: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवक की मौत
लखनऊ, अक्टूबर 17 -- Lucknow News: रायबरेली रोड कल्ली पश्चिम में शुक्रवार देर रात अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी ओर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार चालक उत्कर्ष पांडेय (26) की मौत हो गई, जबकि उसके चार दोस्त जख्मी हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क किनारे लगी रेलिंग टूट गई। कार के स्टेयरिंग में चालक उत्कर्ष काफी देर तक फंसा रहा। पुलिस ने मशक्कत के बाद सभी युवकों को कार से बाहर निकाला। अस्पताल लेकर पहुंचने पर डॉक्टरों ने उत्कर्ष को मृत घोषित कर दिया। सभी युवक रायबरेली से लखनऊ में दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने आ रहे थे। फूफा सतीश द्विवेदी ने पुलिस को बताया कि रायबरेली कोतवाली नगर के भइया रायपुर निवासी उत्कर्ष प्राइवेट नौकरी करता था। उसके पिता मनोज पांडेय भी प्राइवेट नौकरी करते हैं। उत्कर्ष अपने माता पिता की इकलौती संतान था। शनिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.