Lucknow News: अनाधिकृत बसों पर 'आपरेशन कवच' का प्रहार, 16 सीज
लखनऊ, जुलाई 20 -- Lucknow News: यात्रियों की सुरक्षा और अनाधिकृत वाहनों पर लगाम लगाने के लिए परिवहन विभाग ने 'आपरेशन कवच' अभियान शुरू किया है। दो दिनी इस अभियान के पहले दिन ही 66 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 16 वाहनों को सीज किया गया। कार्रवाई में 14 बसों और 02 कार/आर्टिगा सहित कुल 16 वाहन निरुद्ध किए गए। अभियान का संचालन शहर के प्रमुख 04 मार्गों पर 04 अलग-अलग टीमों ने किया। टीमों ने आलमबाग चौराहा से नहरिया रोड, लखनऊ पीजीआई मार्ग, लखनऊ-सुलतानपुर रोड पर अहिमामऊ के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे और पॉलीटेक्निक से कमता-अयोध्या मार्ग पर सघन जांच की। निरुद्ध की गई बसें परमिट शर्तों के विपरीत संचालित हो रही थीं। 04 स्लीपर बसों की छत पर व्यावसायिक माल लादकर ढुलाई की जा रही थी, जिसे भी परमिट उल्लंघन मानते हुए सीज कर दिया गया। अभियान उप परिवहन आयुक्त,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.