लखनऊ, अगस्त 9 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राजधानी लखनऊ के बड़े सरकारी और निजी अस्पताल इन दिनों अतिक्रमण की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, बलरामपुर अस्पताल, केजीएमयू, लोकबंधु अस्पताल और सिविल अस्पताल समेत शहर के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के बाहर अवैध कब्जों ने मरीजों और तीमारदारों की मुश्किलें काफी बढ़ा दी हैं। हालत यह है कि अतिक्रमण की वजह से अक्सर एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती हैं, जबकि मरीजों को भी रोजाना जाम की परेशानी झेलनी पड़ रही है। महापौर सुषमा खर्कवाल का कहना है कि नगर निगम लगातार अतिक्रमण हटवा रहा है, लेकिन एक बार अतिक्रमण हटने के बाद दोबारा उसे न लगने देने की जिम्मेदारी पुलिस की है। यातायात पुलिस विभाग की उपायुक्त ने 31 जुलाई को नगर निगम को भेजी अपनी रिपोर्ट में भी अस्पतालों ...