Lucknow News: अतिक्रमण और गंदगी के खिलाफ चलाया अभियान, 47500 रुपये जुर्माना वसूला
लखनऊ, अगस्त 1 -- Lucknow News: नगर निगम ने शनिवार को शहर के विभिन्न जोनों में अभियान चलाकर अतिक्रमण, गंदगी और प्रतिबंधित सिंगल यूज पॉलीथिन के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 47,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही कई स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटाकर ठेले, गुमटियां और अन्य सामान जब्त किया गया। चारबाग क्षेत्र में गंदगी फैलाने, प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग और अतिक्रमण के मामलों में सबसे अधिक 23 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। गोमती नगर विस्तार में प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने पर 7 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। वहीं, कृष्णानगर मेट्रो स्टेशन और सहसोवीर मंदिर मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान 17,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस कार्रवाई में आठ ठेले, चार गुमटियां, छह काउंटर समेत अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.