Lucknow News: अजय राय ने मानसिक मंदित बच्चों से बंधवायी राखी
लखनऊ, अगस्त 28 -- Lucknow News: लखनऊ। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय ने रक्षाबंधन पर्व पर वृंदावन कॉलोनी स्थित पाल मर्सी होम में मानसिक रूप से अस्वस्थ बच्चों से राखी बंधवायी। इस मौके पर बच्चियों ने राखी बांधकर उनके सुखी और मंगलमय जीवन की कामना की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की यहां आना उनके लिए बहुत सुखद अनुभव है। उन्होंने पाल मर्सी होम के इस कार्य की सराहना की। पाल मर्सी होम में मानसिक अस्वस्थ और यौन हिंसा से पीड़ित एवं जरूरतमंद बच्चियों की देखभाल की जाती हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह यहां दूसरी बार आये हैं, बेसहारा बच्चियों के साथ रक्षाबंधन मनाना खुशी की बात है। यह भी पढ़ें- शहीद के घर पहुंचे कांग्रेसी, बहनों से बंधवाई राखी उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर स्वयं व कांग्रेस पार्टी की ओर से मदद की जायेगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.