लखनऊ, अक्टूबर 15 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को 10 मेधावियों को लैपटॉप देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें बधाई दी। उनको अपने क्षेत्र में और अधिक परिश्रम तथा कामयाबी के लिए प्रोत्साहित किया। पूर्व राज्यमंत्री मांगे राम कश्यप के सौजन्य से इसे बांटा गया।अखिलेश ने आईआईटी दिल्ली की पंखुड़ी कश्यप, नीट एमबीबीएस में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मनीषा कश्यप, शिवांगी कश्यप, आर्यन कुमार कश्यप इंटरमीडिएट परीक्षा में 99% अंक प्राप्त कामरान आलम, 95% अंक प्राप्त सीमापाल 94% अंक प्राप्त बुसरा खान तथा बी-टेक के विपुल कुमार एवं शशीदेवी और 10वीं में 95% अंक प्राप्त आयुश्नी प्रजापित को लैपटॉप दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...