लखनऊ, जुलाई 6 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को सीबीएसई और यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं में गोरखपुर में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देकर सम्मानित किया।सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में गौरांश अग्रहरि को 98% अंकों के साथ प्रथम तथा सर्वज्ञ मिश्रा को 98% अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रिंस सिंह को 96.80% अंकों के साथ प्रथम तथा अनन्या त्रिपाठी को 92% अंक के साथ द्वितीय स्थान मिला। ये सभी छात्र-छात्रा पीएन नेशनल पब्लिक स्कूल, गोरखपुर के हैं।यूपी बोर्ड की 2026 वार्षिक परीक्षा में हाईस्कूल में 95.67% अंकों से दिव्या यादव को प्रथम और 95% अंकों के साथ प्रिया चौहान को द्वितीय स्थान पाने पर सम्मानित क...