Lucknow News: अकबर नगर को ध्वस्त कर खाली कराई गई जमीन पर विकसित होगा शक्ति वन
लखनऊ, जुलाई 10 -- Lucknow News: कुकरैल नदी के किनारे ध्वस्त हुई अकबरनगर बस्ती की जमीन पर अब एक और वन विकसित होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 जुलाई को शक्ति वन का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री स्वयं पौधारोपण भी करेंगे और व्यापक वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत करेंगे। नगर निगम की ओर से प्रस्तावित शक्ति वन के सीएम के शिलान्यास के बाद नगर निगम 12 जुलाई को ही 15 हजार पौधे रोपेगा। नगर निगम के उप निदेशक उद्यान गंगाराम गौतम के अनुसार एक सप्ताह में यहां करीब 60 हजार पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। वन क्षेत्र में छायादार और फलदार वृक्षों के साथ-साथ विभिन्न प्रजातियों के सजावटी पौधे भी लगाए जाएंगे, जिससे यह क्षेत्र पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आकर्षक पर्यटन एवं मनोरंजन स्थल के रूप में भी विकसित हो सके。 यह भी पढ़ें- यूपी के पर्यटन स्थलो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.