लखनऊ, अक्टूबर 17 -- Lucknow News: सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में जमीन पर कब्जा करने से रोकने की रंजिश में सुरक्षा सुपरवाइजर की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि बब्लू रावत ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुपरवाइजर आशीष कुमार को लाठी डंडों और लोहे की रॉड से पीटकर लहूलुहान कर दिया। उस समय पीड़ित सुपरवाइजर के साथ उसकी तीन साल की बेटी भी थी। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बाराबंकी निवासी आशीष कुमार इस समय अंसल में सुरक्षा सुपरवाइजर के पद पर काम करता है। आशीष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 अक्तूबर की दोपहर करीब 12 बजे वह अंसल के ए-थ्री पॉकेट स्थित लोटस स्कूल से अपनी बेटी को स्कूटी से घर ले जा रहे थे। तभी तुलसियानी मोड़ के पास दिवामऊ निवासी बब्लू...